Rajasthan SI Vacancy 2023 इंतजार खत्म राजस्थान पुलिस SI भर्ती नोटिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी

राजस्थान पुलिस विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर (Rajasthan SI Vacancy 2023) के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश सरकार को सूचना उपलब्ध कराई गई है। पुलिस विभाग द्वारा राज्य सरकार को जारी नोटिफिकेशन पत्र के अनुसार जल्द ही Rajasthan Police Sub Inspector Recruitment 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती RPSC के माध्यम से कराई जाएगी। RPSC द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में आवेदन हेतु उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा तथा परीक्षा पाठ्यक्रम इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Rajasthan SI New Vacancy 2023

Rajasthan SI Notification PDF

RPSC सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का आयोजन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के चुनाव से पहले भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। Rajasthan police Sub Inspector Recruitment 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू कर दे। आरपीएससी द्वारा भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के कुछ दिनों बाद ही लिखित परीक्षा का आयोजन करवा लिया जाएगा। आरपीएससी द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 में स्नातक पास सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। SI vacancy 2023 के लिए 21 से 25 वर्ष के सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। भर्ती के लिए एग्जाम पैटर्न तथा उम्र सीमा से संबंधित सभी जानकारी आर्टिकल में नीचे अलग से दी गई है।

RPSC SI Vacancy 2023 Details

राजस्थान प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित करवाए जाते हैं। RPSC SI recruitment 2023 notification लगभग 900 से अधिक पदों के लिए जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आरपीएससी द्वारा करवाया जाएगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों से फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार लिया जाएगा। परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन की जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे।

Rajasthan SI New Vacancy 2023 Syllabus

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से करवाया जाता है। आयोग द्वारा भर्ती कुल तीन चरणों में संपन्न कराई जाती है। भर्ती के लिए प्रथम चरण में उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट दोनों की कट ऑफ लिस्ट में उत्तीर्ण रहने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। तीनों चरणों में सफल उम्मीदवारों की अलग से फाइनल कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल कट ऑफ लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को ही दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। SI recruitment 2023 के आयोजित तीनों चरणों की संक्षिप्त जानकारी नीचे अलग से दी गई है।

Rajasthan SI Recruitment 2023 Written Exam

राजस्थान पुलिस विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित होंगे।

जिसमें पहला पेपर हिंदी विषय का और दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान का रहेगा। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित होंगे तथा दोनों प्रश्न पत्रों को हल करने हेतु उम्मीदवारों को दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आरपीएससी आरएएस की कट ऑफ जारी, यहाँ से चैक करें अपनी कट ऑफ

RPSC SI Vacancy 2023 Physical Exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एक्जाम के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों से 1600 मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अलावा लॉन्ग जंप और हाई जंप इत्यादि के साथ ही उम्मीदवारों की हाइट, चेस्ट (केवल पुरुष उम्मीदवारों हेतु), वेट (केवल महिला उम्मीदवार हेतु) भी आयोजित होंगे।

फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा दोनों की सम्मिलित कट ऑफ सूची तैयार कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC SI Vacancy 2023 Interview Details

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतिम चरण में साक्षात्कार का आयोजन करवाया जाता है। भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। भर्ती के लिए आयोजित दूसरे चरण की फिजिकल परीक्षा के नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

RPSC SI Recruitment 2023 Selection Process

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मैं उम्मीदवारों के चयन हेतु तीन चरण आयोजित करवाए जाते हैं जिनकी संक्षिप्त रूप से जानकारी नीचे दी गई है।

  • प्रथम चरण – लिखित परीक्षा (ओएमआर शीट आधारित)
  • दूसरा चरण – फिजिकल टेस्ट
  • तीसरा चरण – साक्षात्कार।

Rajasthan SI Vacancy 2023 Form Date

Post NameRajasthan SI Vacancy 2023
DepartmentRajasthan Police
Total Vacancy900+
Age Limit18-35 Years
Form StatusOnline
Rajasthan SI Form Start DateOctober/November 2023
Official Websitewww.police.rajasthan.gov.in/

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए योग्यता स्नातक होना चाहिए।

Rajasthan SI vacancy 2023 में कुल कितने पद होंगे?

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर 900 पदों पर भर्ती आ सकती है।

Leave a Comment